भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत केवलारी पहुंचे, किया सेवाकार्य
बूथ कमेटी वोट लेने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये भाजपा के सेवा कार्य की बूथ स्तरीय व्यवस्था है:शेषराव यादव
Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव गांव- बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को सारना मंडल के गांव केवलारी पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल 2025 को अपना 46 वां स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में छ: सूत्रीय कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन छ: सूत्रीय कार्यक्रमों में से गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं को गांव आवंटित किए गए हैं, जहां जाकर उन्हें सेवा कार्य करते हुए स्थानीय निवासियों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनके साथ योजनाओं की जानकारी साझा करना है।
शुभंकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने केवलारी पहुंचकर बूथ कमेटी की बैठक ली, बंजारी मंदिर, ग्राम के स्कूल और गलियों में स्वछता अभियान चलाया एवं प्रधानमंत्री आवास और भूमिहीन योजना के लाभार्थियों से मुलाकात कर योजना की जानकारी साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडा लेकर गांव की गलियों में यात्रा निकालकर सेवा पखवाड़ा मनाया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ ग्राम सरपंच इंद्रभान साह, चंद्रभान उइके, भारत साहू, रूपसिंह पटेल, जिला आईटी सयोंजक दीपक कोल्हे, भरत घई, राहुल ऊईके, प्रमोद शर्मा, विजेंद्र चौहान, माइकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अनीश पटेल, निमेश पटेल, नरेश ठाकुर, तरुण सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


