28वीं मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप: सिवनी के निशानेबाजों की चमक, चार खिलाड़ी प्री-नेशनल के लिए चयनित
भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर पीप साइट राइफल – प्रोन पोजीशन इवेंट में शानदार प्रदर्शन, कोच यासीन सिद्दीकी को श्रेय
Seoni, 10 August 2025
सिवनी यशो:- 7 से 9 अगस्त तक भोपाल में आयोजित 28वीं मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में सिवनी जिले के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 50 मीटर पीप साइट राइफल – प्रोन पोजीशन इवेंट में इन खिलाड़ियों ने सटीकता, कौशल और समर्पण का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस सफलता का श्रेय उनके कोच यासीन सिद्दीकी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को जाता है।
इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी:
-
मुब्स्सिर खान (पिता – बबलू पटेल, बरघाट)
-
नातिक खान (पिता – अब्दुल रब बबलू पटेल, कान्हीवाड़ा)
-
मुशर्रफ खान (पिता – मुस्तान खान, बालाघाट)
-
सारीम खान (पिता – अफ़रोज़ खान, कान्हीवाड़ा)
-
अफ्फान खान (पिता – अलीम खान, सिवनी)
-
उज़ैर खान (पिता – इरफ़ान खान, सिवनी)
- यह भी पढ़े :- मलेशिया में कराते चैंपियनशिप में संस्कार ने जीता मेडल
प्री-नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ी
इस चैंपियनशिप की सबसे बड़ी उपलब्धि रही चार खिलाड़ियों का ओपन प्री-नेशनल के लिए चयन:
-
आसिम खान (पिता – स्व. सादिक पटेल, सिवनी)
-
आमिर खान (पिता – स्व. आशिक खान, सिवनी)
-
हरीश खान (पिता – स्व. जम्मु वेकेल)
-
अबू हसन (पिता – अब्दुल अहद, कान्हीवाड़ा)
इन खिलाड़ियों की सफलता ने जिले में शूटिंग खेल को नई पहचान दी है और अन्य युवा प्रतिभाओं को भी इस खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
ताज़ा समाचार, ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं
👉 हमारे WhatsApp चैनल “यशोन्नति न्यूज़ अपडेट्स” से जुड़ें



