उप जेल लखनादौन में 31 दिवसीय टेलर प्रशिक्षण सम्पन्न
35 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
Seoni 23 August 2025
सिवनी यशो:- उप जेल लखनादौन, जिला सिवनी में 23 जुलाई से 22 अगस्त 2025 तक 31 दिवसीय इलेक्टिव-2 टेलर (मेंस गारमेंट्स) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण का संचालन डीएसटी सुश्री सीमा साहू द्वारा किया गया तथा 22 अगस्त को मूल्यांकन अधिकारी गौरव डेहरिया एवं राजेश नामदेव ने प्रशिक्षणार्थियों का असेसमेंट किया। इसी दिन प्रशिक्षण बैच का समापन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
समापन अवसर पर लखनादौन एसडीएम रवि सिहाग एवं उप जेल अधीक्षक श्री कैलाश नेवारे उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर सेंट-आर सेटी सिवनी के संकाय सदस्य पवन कुमार सनोडिया, वॉचमेन सोनेलाल उइके सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैदियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशिक्षित करना रहा, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकें।



