धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सिद्धपीठ ज्वाला देवी मंदिर में 39 वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सम्पन्न

युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी ले रही हिस्सा
प्रति शनिवार पाठ के पश्चात हो रहा महाप्रसाद वितरण

सिवनी यशो:- उप नगरीय क्षेत्र परतापुर रोड भैरोगंज स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार पिछले 38 सप्ताह से भक्तों नवयुवकों द्वारा प्रति शनिवार शाम 6:00 बजे से भक्तिमय सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा एवं इसके पश्चात महा आरती की जाती है, जो की निरंतर जारी है।
माता रानी के दरबार में इस शनिवार नगर के शिव शंकर सोनू जयसवाल, शेखर जयसवाल द्वारा कराया गया। नवयुवकों का सुंदरकांड पाठ के रूझान से भक्ति पूर्ण वातावरण निर्मित हो रहा है और युवाओं का हनुमानजी के प्रति भक्ति का भाव एवं युवाओं को भटाव से बचाने में सहायक होगा । पिछले 38 सप्ताह से युवाओं का सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है और हर शनिवार को युवाओं की संख्या में वृद्धि एक अच्छा संकेत है । इस भक्ति और आनंदमयी कार्यक्रम में मातृशक्ति की की उपस्थिती में बढ़ रही है ।
भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!