WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मध्यप्रदेश राजपूत क्षत्रिय समाज की 41 वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राजपूत क्षत्रिय समाज की 41 वीं वार्षिक आमसभा राशि लॉन तिकोना पार्क बारापत्थर सिवनी में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सम्मानियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। मध्यप्रदेश राजपूत क्षत्रिय समाज के मीडिया प्रभारी जोगेश ठाकुर द्वारा बताया गया कि आमसभा के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर जयकेश सिंह,ठाकुर जयरंजन सिंह, ठाकुर रजनीश सिंह, पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त ठाकुर रमाकांत सिंह,ठाकुर प्रवीण सिंह, अनिल राजपूत सहित समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, प्रांतीय नवयुवक मंडल, प्रांतीय महिला मंडल के कार्यकारिणी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे,सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया तदोपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमे प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा समाज के होनहार बच्चो एवं नौकरी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले एवं सामाजिक बंधुओ को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में महाराजबाग भैरोगंज सिवनी निवासी समाज का 11 वर्षीय नागपुर में कक्षा छटवीं में अध्ययनरत पुणे (महाराष्ट्र) से राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त होनहार यशस्वी छात्र शिवम ठाकुर को भी विशेष छात्र के रूप में शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य नेत्रालय झोतेश्वर के डॉक्टरों द्वारा सामाजिक बंधुओ का आँख परीक्षण किया गया ,एवं मोतिबिंद से पीडि़त सामाजिक बंधुओ का झोतेश्वर में नि:शुल्क ऑपरेशन कराने हेतु मूल्यांकन किया गया। इसके बाद समाज के पदाधिकारियों द्वारा समाज के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं में चर्चा की गई । आयोजक क्षेत्र समिति सिवनी ने सभी सामाजिक स्वजातीय बंधुओं, प्रांतीय पदाधिकारियों, महिला मंडल पदाधिकारियों, नवयुवक मंडल पदाधिकारियों, एवं समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों से कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!