WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस की दूसरी सूची में 43 नाम, मध्यप्रदेश की 10 सीटो पर प्रत्याशी घोषित

दिग्गजों के इंकार के बाद कांग्रेस ने नये चेहरो को बनाया प्रत्याशी

सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की। 43 नामों की सूची में मध्य प्रदेश से 10 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। इसमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर बालाघाट समेत 18 नामों को अभी होल्ड पर रखा गया है। 10 प्रत्याशियों में छिंदवाड़ा सीट से मौजूदा सांसद नकुलनाथ का नाम है। कांग्रेस ने अपनी साख बचाने के लिए तीन मौजूदा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, दिग्गज नेताओं के चुनाव लडऩे से इनकार के बाद नए चेहरे को मौका दिया गया है।
छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने वर्तमान सांसद नकुलनाथ को ही प्रत्याशी बनाया है।
सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। कुशवाह ने विधानसभा चुनाव में भाजपा सांसद और विधानसभा में चुनाव में प्रत्याशी गणेश सिंह को चुनाव हराया है। हालांकि सतना लोकसभा सीट कुर्मी वोट बैंक बाहुल्य है। भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह कुर्मी समाज से आते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ कुशवाहा के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।
भिंड लोकसभा से भांडेर से वर्तमान विधायक फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर बरैया भाजपा प्रत्याशी संध्या राय को टक्कर देंगे। हालांकि फूल सिंह बरैया अपने बयानों को लेकर विवाद में रहते है।

मंडला लोकसभा से ओंकार सिंह मरकाम डिंडौरी विधायक को कांग्रेस ने टिकिट दिया है । अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा सीट पर मरकाम का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते से है। मरकाम पिछला लोकसभा चुनाव कुलस्ते से 1 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए थे। मरकाम वर्तमान में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य है। फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला से विधानसभा चुनाव हार गए थे। ऐसे में लोकसभा चुनाव में उनको मरकाम से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

सीधी लोकसभा से कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल को प्रत्याशी बनाया है कामेश्वर पटेल विधानसभा चुनाव सिंहवाल सीट से हाल ही में हार गए थे । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटेल कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता भी मंत्री रहे हैं। सीधी में उनका मुकाबला डॉ. राजेश मिश्रा से है। पटेल ओबीसी के बड़े नेता है। सीधी ब्राह्मण और ठाकुर बाहुल इलाका है।
टीकमगढ़ से कांग्रेस ने पंकज अहिरवार यूथ कांग्रेस के नेता को अपना प्रत्याशी बनाया है । अहिरवार का मुकाबला भाजपा के वर्तमान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक से है।

धार लोकसभा से कांग्रेस ने राधेश्याम मुवैल को प्रत्याशी बनाया है मुवैल मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं भाजपा ने यहाँ से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है ।

खरगोन से पोरवाल खरते सेल्स टैक्स अधिकारी को कांग्रेस ने लोकसभा का टिकिट दिया है । खरते विधानसभा चुनाव से पहले वीआरएस लेकर कांग्रेस की सदस्यता ली। यह विधानसभा चुनाव में सेंधवा से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

देवास लोकसभा सीट पर राजेंद्र मालवीय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है यह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा कृष्ण मालवीय के बेटे हैं। इनको 2013 में कांग्रेस ने विधानसभा टिकट दिया था, लेकिन चुनाव हार गए थे। देवास सज्जन सिंह वर्मा के प्रभाव वाली लोकसभा है परंतु सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव लडऩे से मना कर दिया तब राजेन्द्र मालवीय को टिकिट दिया गया है । देवास सीट पर भाजपा ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को रिपीट किया है ।
बैतूल लोकसभा क्षेत्र से रामू टेकाम को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है श्री टेकाम आदिवासी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने उनको 2019 में भी प्रत्याशी बनाया था और वह चुनाव हार गये थे इस बार फिर उनका मुकाबला दुर्गादास उईके से ही होगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!