क्राइमसिवनी

सिवनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: नाइट कांबिंग गश्त में 47 वारंटी गिरफ्तार, 100 गुंडा-बदमाश चेक

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देश पर चला विशेष अभियान

06 स्थाई वारंट और 41 गिरफ्तारी वारंट तामील, 270 से अधिक वाहन जांच

Seoni 24 August 2025

सिवनी यशो :-जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद (भा.पु.से.) के निर्देशन पर 23-24 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि को विशेष “नाइट कांबिंग ऑपरेशन” चलाया गया।

इस अभियान में जिलेभर के थाना/चौकी क्षेत्रों में फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस ऑपरेशन में 04 राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना व चौकी प्रभारी तथा कुल 99 पुलिसकर्मी शामिल रहे। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चला यह अभियान जिलेभर में प्रभावी रहा।

प्रमुख उपलब्धियां

  • 47 वारंटी गिरफ्तार (06 स्थाई, 41 गिरफ्तारी वारंट)
  • 100 निगरानीशुदा बदमाश/गुंडा व संदिग्ध तत्वों की चेकिंग
  • 270 से अधिक वाहनों की जांच
  • होटल, ढाबा, लाज एवं धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस ने की गहन जांच

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अभियान समय-समय पर चलाकर जिले में अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य जारी रहेगा। इससे समाज में शांति व कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!