स्वास्थ्य शिविर में 486 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया
ग्रामीणों ने निशुल्क उपचार एवं निशुल्क दवाई का लिया लाभ
Chhindwara 24 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- पंचायत उभेगाँव में धर्म धरा धेनु प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पित संस्था आदर्श फाउंडेशन एवं जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा की नवांकुर संस्था सिद्धि विनायक नगर विकास समिति छिंदवाड़ा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उभेगाँव, ग्राम पंचायत उभेगाँव द्वारा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिक्रमावासी पं रविकांत शास्त्री जी,मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा के डॉ भूपेंद्र जैन ,डॉ आकाश सूर्यवंशी द्वारा भारत माता की पूजन कर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया,संस्था द्वारा समस्त अतिथि और डॉक्टर का स्वागत पुष्पमाला तथा पुष्पगुच्छ द्वारा किया ।
तत्पश्चात नर्मदा एवं प्रकृति उपासक आचार्य श्री रविकांत शास्त्री जी ने प्रकृति पर्यावरण जल का स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है और कैसे हम प्रकृति के साथ अपने जीवन को स्वास्थ्य रखे इसकी जानकारी समस्त लोगों को अपने उद्बोधन के माध्यम से दी गुरुदेव ने बताया कि अवधूत दादा गुरु जो निरंतर चार वर्षों से निराहार नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं उन पर शोध कार्य चल रहा है और पिछले दिनों एम्स की टीम द्वारा दादाजी पर एक माह तक चौबीस घंटों निगरानी डॉक्टर्स द्वारा की गई और सब हैरान हैं कोई व्यक्ति कैसे बिना अन्न के इतने दिनों तक रह सकता है इसीलिए हमे भी अपने जीवन को प्रकृति केंद्रित करना चाहिए ।
मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा से आए डॉ भूपेंद्र जैन ने संस्था द्वारा किए जा रहे शिविर को सराहा और संस्था को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था आदर्श फाउंडेशन बहुत नेक कार्य कर रहे हैं और आगे भी अगर संस्था को हमसे किसी प्रकार का सहयोग की आवश्यकता होती हैं तो हम हमेशा मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा की टीम आपके साथ खड़े हैं,यह संदेश मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अभय सिन्हा द्वारा आदर्श फाउंडेशन के लिए प्रेरित किया गया ।
पर्यावरण विद विनोद तिवारी जी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ लाभ लेने ग्रामीण जन आए है निश्चित ही उन्हे ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों से अपना स्वस्थ परीक्षण करवाकर निशुल्क स्वास्थ शिविर का लाभ ले रहे है उन्होंने संस्था द्वारा किए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जन अभियान परिषद की परामर्श दाता लता नागले ने कहा की आज जो स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया वहा माननीय कलेक्टर शीलेंद्र सिंह एवम मेडिकल कॉलेज के डीन एवम जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है जो पूर्णत निशुल्क है जिसमे दवाइया भी निशुल्क वितरित की जा रही है इस शिविर में ग्राम के सरपंच एवम ग्राम पंचायत का अतुलनीय योगदान है ।
स्वास्थ शिविर के उद्घाटन समारोह में स्वागत के बाद समस्त डॉ कमलजीत कौर एवं टीम, एच सी जी कैंसर हॉस्पिटल नागपुर द्वारा कैंसर की जांच स्क्रीनिंग मशीन द्वारा की गई, डॉ शिवांगी पाण्डे द्वारा स्त्री रोग की जांच की गई,डॉ मनोज किनकर द्वारा छाती एवं हृदय रोगियों को देखा गया,डॉ शुभम बारंगे ने शिशु एवं बाल्य रोग के मरीजों का उपचार किया,डॉ भोला यादव ने मुख एवं दंत रोगियों को जांच कर उपचार किया,डॉ लतिका मंडलोई,डॉ जॉयसी सिंह,डॉ रिया मुरादवानी,डॉ दीपक शुक्ला,अमर बघेल एशियन आई केयर हॉस्पिटल छिंदवाड़ा द्वारा नेत्र जांच की गई और मोतियाबिंद के रोगियों को चिह्नित किया गया ।
डॉ पवन नेमा आयुर्वेदाचार्य द्वारा पाइल्स रोगियों की जांच की गई,डॉ एन के सोमकुंवर, डॉ आर चंद्रवंशी, डॉ राजकुमार चौरिया ,डॉ शबाना यास्मीन, द्वारा शिविर में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की गई । संस्था अध्यक्ष डॉ महेश बंदेवार ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 486 लोगों ने पंजीयन कराया और स्वास्थ्य लाभ उठाया,संस्था द्वारा नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया।



