सिवनी

1988 प्रधानपाठकों का डाइट केवलारी में चल रहा 5 दिवसीय प्रशिक्षण 

Seoni 20 April 2025
सिवनी यशो:- म.प्र. राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल (सीमेट) के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केवलारी में सिवनी जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के कुल 1988 प्रधानपाठकों को स्टार्स योजना के अंतर्गत लीडरशिप आधारित प्रशिक्षण का आयोजन 07 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है।
उक्त प्रशिक्षण के कुल लक्षित 1988 शाला प्रमुखों को 8 चरणों में (प्रत्येक चरण में 250 प्रधानपाठक) नेतृत्व विकास एवं प्रधानपाठकों की आदर्श कार्यप्रणाली हेतु सुझावात्मक निर्देश देने हेतु जिले के चयनित 10 प्रशिक्षकों का दल राज्य स्तर से प्रशिक्षित होकर आया है। जिनमें एपीसी अकादमिक चुनेंद्र बिसेन, डाइट प्रशिक्षण प्रभारी जे.पी. शुक्ल, नंदकिशोर कटरे, संदीप राय चौधरी, अनिल राजपूत, श्री संजय लखेरा, गणेश पटेल, दिनेश गौतम, सुश्री श्रद्धा ठाकुर और श्रीमती श्रद्धा मिश्रा के द्वारा प्रत्येक चरण के 5 दिवसों में कुल 14 मॉड्यूल्स् के द्वारा शाला प्रमुख के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए अपनाए जाने वाले सरलतम तरीके बताए जा रहें हैं।
ज्ञातव्य हो कि यह प्रशिक्षण डाइट केवलारी में प्राचार्य के के पटेल के मार्गदर्शन में समुचित आवासीय सुविधा एवं अनुकूलित बैठक व्यवस्था के साथ आयोजित हो रहा है जिसमें जिला शिक्षा केंद्र से जिला परियोजना समन्वयक एम के बघेल के द्वारा भी समय-समय पर प्रशिक्षणार्थियों को उचित दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!