सिवनी पुलिस के 5 निरीक्षक बने डीएसपी, 3 सूबेदार पदोन्नत होकर बने रक्षित निरीक्षक
एसपी कृष्ण लालचंदानी ने स्टार लगाकर सौंपी नई जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का दिया संदेश
सिवनी यशो :- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत सिवनी जिले के 5 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा 3 सूबेदारों को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर नए रैंक (स्टार) लगाकर एवं फीता काटकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपीं।

इस अवसर पर एसपी कृष्ण लालचंदानी ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारी
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार निम्न निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया—
रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू
निरीक्षक चंद्र किशोर सिरामे
निरीक्षक संतोष पंद्रे
निरीक्षक कीरत प्रसाद धुर्वे
निरीक्षक प्रदीप वाल्टर
रक्षित निरीक्षक बने तीन सूबेदार
इसी क्रम में निम्न अधिकारियों को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया—
कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक विजय बघेल
सूबेदार गौरव मर्सकोले
सूबेदार स्नेहा घोरमारे
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सिवनी पुलिस परिवार ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।




3 Comments