मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कुंभ के दौरान प्रदेश की सीमा में 552 सड़क दुर्घटनाएँ हुई – मुख्यमंत्री

विधानसभा में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शासकीय सेवको की पदोन्नति एवं यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सदन में उठाये सवाल

Seoni 21 March 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के पंचम सत्र में आज सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पदोन्नति से वंचित शासकीय सेवकों, प्रथम सूचना रिपोर्ट पर कार्यवाही एवं कुंभ के दौरान प्रदेश में घटित सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में प्रश्न किये गये तथा सडक निर्माण को लेकर याचिका प्रस्तुत की ।

पदोन्नति आदेश स्पष्ट नहीं है

विधानसभा में विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पदोन्नति से वंचित शासकीय सेवकों के संबंध अतारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बिना पदोन्नति का आशय संपूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति अथवा 2015 के पश्चात पदोन्नति है। यह स्पष्ट नही होने के कारण जानकारी तैयार किया जाना संभव नही है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को पदोन्नति के मामलों में स्वविवेक से निर्णय लेने हेतु निर्देशित नही किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशों का परीक्षण किया जा रहा है। उक्त मांग को लेकर अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त मोर्चा के माध्यम से चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से पूरे प्रदेश में मांग की जा रही है। आगे प्रथम सूचना रिपोर्ट पर कार्यवाही के संबंध में किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि जानकारी परिशिष्ट अ व ब अनुसार है।

सड़क दुर्घटनाओं के मामले में प्रदेश देश के दूसरे स्थान पर है

आगे विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा कुंभ के दौरान प्रदेश में घटित सडक दुर्घटनाओं में संबंध में किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश प्रयागराज में दिनांक 13 जनवरी 2025 से चल रहे कुंभ मेले के दौरान मध्यप्रदेश की सीमाओं में 552 सडक दुर्घटनाऐं हुई, जिसमें 144 पुरुष, 50 महिलाए, 7 बालक एवं 1 बालिका की मृत्यु हुई है तथा 954 लोग सडक दुर्घटना में अपंग, घायल हुए। इसके अलावा सडक दुर्घटनाओं में 53 दो पहिया वाहन चालकों एवं 15 चारपहिया वाहन चालकों की मृत्यु हुई। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किये गये वर्ष 2022 के सडक दुर्घटनाओं के आकडे के अनुसार मध्यप्रदेश का देश में द्वतीय स्थान है। वर्ष 2024 की स्थिति में जबलपुर संभाग का सडक दुर्घटनाओं में प्रदेश में द्वतीय स्थान है। 13 जनवरी 2025 से प्रश्न दिनांक तक यातायात नियमों की अवेहलना से कुल 474 सडक दुर्घटनाऐं हुई जिसमें 40 वाहन चालकों एवं 50 अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई ।

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से 2512 दुर्घटनाएँ

इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाने से 1 सडक दुर्घटना हुई, तीव्रगति व लापरवाही से वाहन चलाने से 2512 दुर्घटनाऐं हुई जिसमें 427 वाहन चालक एवं 599 अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने से 53 दुर्घटनाऐ हुई जिसमें 26 वाहन चालक एवं 13 अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई, बिना हेल्मेंट के वाहन चलाने से 239 सडक दुर्घटनाऐं हुई जिसमें 152 वाहन चालक एवं 27 अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई, ब्लैक स्पाट क्षेत्रों में 100 दुर्घटनाऐं घटी जिसमें 27 वाहन चालक एवं 29 अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में 1189 सडक दुर्घटनाऐं हुई जिसमें 108 वाहन चालक एवं 150 अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

प्रदेश में 80 हाइवे चौकियाँ बनायी जा रही है

प्रदेश में राज्यमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्गो से शहर के अंदर प्रवेश एवं निर्गम पांइट पर प्रदेश के 07 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर एवं सतना में आईटीएमएस के माध्यम से कैमरे लगाये गये है, जो यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही किये जाने में सहायक सिद्ध होते है। प्रदेश से गुजरने वाले राज्यमार्ग पर घटित होने वाली सडक दुर्घटनाओं में तत्काल राहत पहुचाने एवं यात्रियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 12वी पंचवर्षी योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में 80 हाइवे चोकियों को निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 46 चौकी स्थापित की जा चुकी है तथा 09 हाइवे चौकियां निर्माणाधीन है। पीटीआरआई संस्थान द्वारा प्रदेश के सभी जिलों को प्रतिमाह एवं प्रतिवर्ष सडक दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत की कमी लाने हेतु एवं माननीय सुप्रिम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टि के आदेश से वाहन चालन के दौरान प्रदेश में सीट बेल्ट, हेल्मेट एवं मोबाइल फोन का उपयोग करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृृद्धि के साथ चालानी कार्यवाही किये जाने के लक्ष्य जारी किये जाते है।

यातायात नियमों की जागरूकता के लिये चलाये जाते है अभियान

प्रदेश के समस्त जिलों में समय-समय पर यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान आयोजित किये जाते है, इसके साथ-साथ स्कूलों, विद्यालयों, कॉलजो में भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों संबंधी शिक्षा दी जाकर जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा विधानसभा सत्र में क्षेत्रातंर्गत आने वाले ग्राम अलोनिया से झिलमिली तक सडक निर्माण कराये जाने के संबंध में याचिका प्रस्तुत किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!