मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी जिले के 6 स्काउटरों ने किया गुवाहाटी-मेघालय का प्रकृति अध्ययन

सिवनी यशो :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जबलपुर संभाग द्वारा स्काउट-गाइड गतिविधियों के अंतर्गत वार्षिक हाइक एवं प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन असम प्रांत के गुवाहाटी स्थित राज्य मुख्यालय सोनापुर (चमत्पाथर) में किया गया। शिविर में जबलपुर संभाग के 102 स्काउटर एवं गाइडर ने सहभागिता की।

सिवनी जिले के स्काउट गाइड दल ने गुवाहाटी, शिलांग और चेरापूंजी के प्रकृति अध्ययन शिविर में सहभागिता की
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वार्षिक हाइक कार्यक्रम में सिवनी जिले के 6 स्काउटरों ने गुवाहाटी, शिलांग और चेरापूंजी के प्राकृतिक स्थलों का अध्ययन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मेघालय के शिलांग, चेरापूंजी तथा असम के विभिन्न प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर प्रकृति अध्ययन से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। सिवनी जिले का दल जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर शिव सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में शिविर में शामिल हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त  ललित मिश्रा द्वारा किया गया। वहीं नरेंद्र शर्मा एवं विजय शुक्ला ने सहयोगी के रूप में मार्गदर्शन प्रदान कर हाइक को सफल बनाया। अध्ययन भ्रमण के दौरान स्काउटर एवं गाइडर ने प्रसिद्ध माता कामाख्या मंदिर, शिलांग, चेरापूंजी सहित अनेक प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन किया।

यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विद्यालयों में संचालित होने वाली स्काउट-गाइड गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता देने वाले स्काउटर एवं गाइडर के लिए आयोजित किया जाता है। इस वर्ष जिले के सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से सिवनी जिले के 6 प्रतिभागियों ने अपनी सहमति देकर कार्यक्रम में भाग लिया।

सिवनी जिले से रामनारायण राय (एडवांस स्काउट मास्टर, बोरधई), बालगोविंद पाठक (शासकीय हाई स्कूल खरसारू, केवलारी), वेद प्रकाश राय (शासकीय हाई स्कूल भोंगाखेड़ा), दीपक डेरिया (शासकीय हाई स्कूल लोपा),  बेनीराम प्रजापति (शासकीय प्राथमिक शाला हरहरपुर, गोपालगंज) तथा विजय शुक्ला (एल.टी. स्काउट) ने सहभागिता प्रदान की।

शिविर से लौटने के बाद सिवनी जिले के दल ने कार्यक्रम के दौरान प्राप्त स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) जिला शिक्षा अधिकारी शिव सिंह कुमरे को भेंट किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button