मध्यप्रदेशसिवनी

छिंदवाड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में बरघाट के 6 विद्याथियों  को स्वर्ण पदक

बरघाट यशो:-  राजा शंकर शाह वि.वि. छिंदवाड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में शासकीय महाविद्यालय बरघाट के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के शैक्षणिक सत्र 2019-20] 2020-21 और 2021-22 के छात्र/छात्राओं को महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल तथा म.प्र.शासन के उच्च शिक्षा मंत्री  इन्दर सिंह परमार द्वारा विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। 
छिंदवाड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में बरघाट के 6 विद्याथियों  को स्वर्ण पदक - Seoni News
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. लीला भलावी कुल सचिव डॉ. युवराज पाटिल सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित थे। महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने भी अपनी उपस्थिति इस कार्यक्रम में दर्ज करवायी। कार्यक्रम में स्वर्ण पदक विजेताओं में शैक्षणिक सत्र 2019-20 एम.लिब में कु. सपना बघेल सत्र 2019-20 बी.लिब में कु. आरती हटवार सत्र 2020-21 में एम.लिब में कु. आरती हटवार 2020-21 बी.लिब में कु. भूमिका बघेल सत्र 2021-22 एम.लिब में अंकित शुक्ला सत्र 2021-22 बी.लिब में संगीता जाटव।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी.बी. झारिया ने बताया है कि यह महाविद्यालय के गर्व की बात है कि दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  देवेन्द्र राहंगडाले ने छात्र/छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है तथा उन्होनें अपने वक्तत्व में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा उत्तम शैक्षणिक वातावरण निर्मित करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। 
उन्होनें आशा व्यक्त की महाविद्यालय के अन्य छात्र/छात्रायें इस उपलब्धि पर उत्साहित होगें तथा वह भी स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रयास करें। 
महाविद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.एल. इनवाती डॉ. हरिहर सोलंकी सहित महाविद्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों तथा जनभागीदारी समिति के सदस्यों ने सभी छात्र/छात्राओं को बधाई दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button