Seoni 17 February 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में संभागीय कार्यालय रीवा एवं डीएमसी फिनिशिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड के मध्य संपन्न एम ओ यू के तहत दिनांक 17 फरवरी 2025 को प्रदेश स्तरीय ओपन विशेष भर्ती एवं जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया, इस विशेष भर्ती अभियान एवं रोजगार मेला में लगभग 600 विद्यार्थियों / प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार देने वाली 17 कंपनियों फर्मों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया। विशेष भर्ती अभियान में डीएमसीएफएस पुणे की कंपनी ने एमआरएफ के लिए साक्षात्कार लिया जो की स्किल डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में चयन के लिए साक्षात्कार लिया।
उत्कर्ष माइक्रोफाइनेंस ने फाइनेंस के लिए, एलएनटी ने फाइनेंस के लिए, फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स के लिए, एलआईसी ने लाइफ इंश्योरेंस के लिए, स्टार फाइनेंस ने फाइनेंस सर्विस के लिए, डी के कैरियर ने प्लेसमेंट एजेंसी के लिए, अदानी ग्रुप ने अप्रेंटिसशिप के लिए, गेल इंडिया गुना ने स्किल डेवलपमेंट के लिए, गोल्डन फार्मर ने एग्रीकल्चर क्षेत्र के लिए, अंबुजा सीमेंट ने प्लेसमेंट एंड कॉल सेंटर के लिए, डीवीबाई ने स्किल डेवलपमेंट एंड प्लेसमेंट के लिए, डीवीडी ने बैंकिंग एवं माइक्रो फाइनेंस के लिए साक्षात्कार लिए।



