धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सिद्ध ज्वालादेवी पीठ में 67 वें सप्ताह भक्तिपूर्ण सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

Seoni 15 December 2024
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 67 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस संगम की ख्याति निरंतर बढते हुये श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है ।

ज्वालादेवी सिद्ध पीठ में पिछले 67 सप्ताह से चल रहे सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ की निरंतरता श्रद्धालुओं के लिये विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केन्द्र बन गया है । इस आयोजन में देश के अन्य राज्यों से श्रद्धापूर्वक भक्त शामिल हो रहे है वहीं अनेक श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ति के लिये भी पहुंच रहे है और मनोकामना पूर्ण होने से श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ पुन: इस सिद्धपीठ में यजमान बन कर देवी और हनुमान जी का आर्शावाद प्राप्त कर रहे है ।

67 वें सप्ताह में भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ संपन्न किया गया और इस क्रम को आगे पूरे उत्साह के साथ जारी रखते हुये अपने हर संपर्कित व्यक्ति को इस अभियान से जोडकर हनुमान जी को जीवन आदर्श बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है । वर्तमान समय में बच्चों को मोबाईल एवं कार्टून सहित अन्य दिमाग में उलझन पैदा करने वाले सस्ते आकर्षण से दूर करने एवं हनुमान जी के सुंदर चरित्र से जोडकर उन्हे विद्या प्राप्ति के लिये एकाग्र करने का क्रम प्रारंभ किया गया है, मोबाईल के माध्यम से बच्चों में पब्जी जैसे खतरनाक खेलों से छुटकारा दिलाने के लिये भी अपने स्तर पर प्रयास कर हनुमान जी की भक्ति से जोडऩे के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास करने पर विचार किया गया ।

सिद्ध ज्वालादेवी पीठ में 67 वें सप्ताह भक्तिपूर्ण सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न - Seoni News

युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ पिछले एक वर्ष से  हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ  करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । धार्मिक कार्य में इस प्रकार की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।

सिद्ध ज्वालादेवी पीठ में 67 वें सप्ताह भक्तिपूर्ण सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न - Seoni News

    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में 67 वें शनिवार को मुख्य यजमान  कुंज बिहारी सनोडिया एवं विनय रामगोपाल दुबे कातरबोडी यजमान के रूप में शामिल होकर मातारानी एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।

   भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button