सिवनी जिले में चंबल फर्टिलाइजर्स की रैक से पहुँचा 850 मीट्रिक टन यूरिया
कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशन में उर्वरक आपूर्ति सुचारु, अधिकारी पहुंचे रैक पॉइंट निरीक्षण हेतु
Seoni, 28 July 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त और पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की सतत समीक्षा एवं कार्य योजना के तहत सोमवार को चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की रैक जिले में पहुँची, जिससे कुल 850.50 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़े :-<छिन्दवाड़ा में 7100 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित: प्रशासन सतर्क/p>
वितरण विवरण – सहकारी व निजी दोनों क्षेत्रों को मिला लाभ
प्राप्त यूरिया में से:
-
511 मीट्रिक टन सहकारी क्षेत्र को
-
254.40 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र को
-
25 मीट्रिक टन एमपी एग्रो विक्रय केंद्रों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।
इसी के साथ जबलपुर जिले से प्राप्त इंडियन पोटाश लिमिटेड की रैक से 120 मीट्रिक टन यूरिया लखनादौन व धूमा समितियों को पहुंचाया गया, जिसमें कुडारी एवं केदारपुर भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- “किसान बचेगा, तभी देश बचेगा!”- जनसमस्याओं पर कांग्रेस का तीखा प्रदर्शन
छिंदवाड़ा से भी पहुंची कोरोमंडल लिमिटेड की रैक
छिंदवाड़ा में लगने वाली कोरोमंडल लिमिटेड की रैक से भी सिवनी जिले को 500 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो रहा है, जिसे सेवा सहकारी समितियों, मार्केटिंग समितियों और एमपी एग्रो विक्रय केन्द्रों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।

इस वितरण व्यवस्था में निजी विक्रेताओं को भी समुचित मात्रा में उर्वरक आपूर्ति की जा रही है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
रैक पॉइंट पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रैक पॉइंट पर पहुंचकर यूरिया की गुणवत्ता, मात्रा और वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया एवं मौके पर उपस्थित एजेंसियों को पारदर्शी वितरण के निर्देश दिए।
किसानों से संतुलित उपयोग की अपील
जिला प्रशासन ने सभी कृषक भाईयों से अपील की है कि वे यूरिया और अन्य उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करें, जिससे मिट्टी की सेहत बनी रहे और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो।



