धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

विशेष ट्रेन से 864 श्रद्धालु जायेंगे अयोध्या धाम, करेंगे रामलला के दर्शन

21 अगस्त को दोपहर 3 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए होगी प्रस्थान

सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा के विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ के प्रयासों से 21 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

यह ट्रेन दोपहर 3 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी, जिसमें 864 श्रद्धालु शामिल होंगे और रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन का लाभ उठाएँगे।

विधायक दिनेश राय ने बताया कि यह यात्रा पूर्व में कुंभ के दौरान प्रस्तावित थी, लेकिन उस समय अनुमति नहीं मिल सकी थी।

बाद में सांसद भारती पारधी के सहयोग और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा के बाद इस विशेष ट्रेन की अनुमति प्राप्त हुई।

केवल चयनित श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

इस विशेष ट्रेन में 864 श्रद्धालुओं की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। इसके अतिरिक्त किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को 21 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे तक ट्रेन में बैठ जाना होगा।

ठीक 3 बजे ट्रेन सिवनी से अयोध्या धाम के लिए रवाना हो जाएगी।

यात्रा के दौरान भोजन-नाश्ते की व्यवस्था

  • नैनपुर में – चाय-नाश्ता

  • जबलपुर में – भोजन

  • कटनी में – वापसी यात्रा पर भोजन

  • जबलपुर और नैनपुर – वापसी के दौरान चाय-नाश्ता व भोजन

अयोध्या धाम में रुकने की व्यवस्था

22 अगस्त की सुबह 8 बजे ट्रेन अयोध्या पहुँचेगी। यहाँ श्रद्धालुओं को विश्व हिंदू परिषद की तीन बड़ी धर्मशालाओं में ठहराया जाएगा।

  • धर्मशालाओं में स्नान व नाश्ते की सुविधा रहेगी।

  • सरयू नदी में स्नान करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था रहेगी।

  • दोपहर 12 बजे सामूहिक भोजन और शाम 3 बजे चाय-नाश्ता दिया जाएगा।

इसके बाद श्रद्धालु रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। उसी रात 8 बजे विशेष ट्रेन से वापसी यात्रा शुरू होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!