जिलास्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए 98 आवेदन, जिला कलेक्टर ने शीघ्र निराकृत करने के दिये निर्देश
Seoni 19 November 24
सिवनी – प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष (Collectorate Hall) में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई (district level public hearing) कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain ) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत (Chief Executive Officer District Panchayat) नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर (Additional Collector) सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।
मंगलवार 19 नवंबर को आयोजित हुई जिलास्तरीय जनसुनवाई में ग्राम भोमा थाना कान्हींवाडा निवासी रामकुमार साहू एवं अन्य द्वारा राशन न मिलने विषयक, ग्राम कान्हींवाडा निवासी भागचंद नामदेव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने विषयक, ग्राम जैतपुर खुर्द निवासी बलराम तिवारी द्वारा मकान के उपर से गई बिजली लाईन को हटवाने विषयक, ग्राम पटेल टोला तहसील बरघाट निवासी मकबूल खान द्वारा बंद वृद्धापेंशन को चालू कराये जाने विषयक, ग्राम छुई थाना कान्हीवाडा निवासी रमाकांत दुबे द्वारा अंत्योदय योजना अतिगरीबी अंतर्गत राशन कार्ड बनाए जाने विषयक, ग्राम नगझर सिवनी निवासी अहिल्या बाई द्वारा प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना की राशि दिलाये जाने विषयक, ग्राम सिमरिया निवासी बायाबाई बघेल द्वारा भूमि संबंधी समस्या का समाधान किए जाने विषयक, ग्राम खापा तहसील केवलारी निवासी बीरनलाल मर्सकोले द्वारा ग्राम में नाली निर्माण कार्य कराए जाने विषयक, सिंधी कालोनी सिवनी निवासी विकास आहूजा द्वारा सीमांकन रिपोर्ट न मिलने विषयक, कस्तूरबा वार्ड सिवनी निवासी नान्हो प्रसाद सिंगोतिया द्वारा वृद्धा पेंशन दिलाए जाने विषयक, ग्राम चंदोरीखुर्द थाना बंडोल निवासी रामनाथ डहेरिया द्वारा शासकीय भूमि पर किए गऐ अतिक्रमण को हटाये जाने विषयक, अंबेडकर वार्ड सिवनी निवासी दुर्गेश कुमार कौशले द्वारा अतिकमण हटवाकर रास्ता प्रदान किए जाने विषयक, ग्राम उडेपानी निवसी अन्नू उईके द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाए जाने विषयक, ग्राम जोरावारी बरघाट निवासी समनिया बाई सहायता राशि दिलाए जाने विषयक, साल्हेखुर्द गुर्रापाठा निवासी इमला इडपाचे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने विषयक, ग्राम थावरजोडी तहसील कुरई निवासी आनंद सिंह उईके एवं अन्य द्वारा थांवरजोडी जलाशय की नहर सुधार कराए जाने विषयक, ग्राम तिघरा निवासी रघुराज एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा पेंच नहर परियोजना का पानी कृषकों को दिलाए जाने विषयक, सहित कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। जिनके नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने संबंधित विभागाधिकारियों को दिए।



