सिवनी यशो:- रविवार 31 दिसंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन गढ़ेवाल समाज के परिचय सम्मेलन व नव वर्ष समारोह मे सम्मिलित हुए। नगर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित राशि लान मे अखिल भारतीय गढ़वाल समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं नव-वर्ष मिलन समारोह मे विधायक दिनेश राय मुनमुन अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए। जहां पर सामाजिक जनों द्वारा आपका पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थितों को संबोधित कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे सामाजिक जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
Related Articles
जिला अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
July 1, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नवकरणीय ऊर्जा में नया अध्याय लिख रहा मध्यप्रदेश, निवेशकों को दिया आमंत्रण
July 1, 2026
Check Also
Close

