खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

नन्नू 11 और बींझावाडा SPL चैंपियन बनने से एक कदम दूर

ग्रीन सिटी और बॉयज क्लब पहुंचे वेटरन के फाइनल में..
बार एसोसिएशन क्रिकेट संघ और फुटबॉल संघ के पदाधिकारी पहुंचे स्क्करु ग्राउंड..

सिवनी यशो:- सिवनी की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रीमियर लीग के आज चार सेमीफाइनल मैच खेले गए दो वेटरन वर्ग के और दो ओपन वर्ग के चारों मैचों में खिलाडिय़ों के बीच और टीमों के बीच आपसी संघर्ष देखा गया जहां बल्लेबाजों ने छक्के चौके लगाकर रनों की बरसात की तो वहीं गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से ग्राउंड में उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई ओपन में बींझवाडा टीम ने बड़ा उलट फेर करते हुए कई टाइम की चैंपियन टीम बॉयज क्लब को सेमीफाइनल मुकाबले में हराया तो वही वेटरन में ग्रीन सिटी टीम ने मुकाबले में JRB पटेल 11 को शिकस्त दे डाली शुक्रवार को होने वाले फाइनल मैच वेटरन बॉयज क्लब विरुद्ध ग्रीन सिटी क्लब तो ओपन वर्ग में बींझावाडा विरुद्ध नानू 11 होगा।
आज टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैचों में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला बार एसोसिएशन,क्रिकेट संघ और फुटबॉल संघ के पदाधिकारी पहुंचे जिन्होंने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की तारीफ और हौसला अफजाई की..
आयोजन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर और संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने मैचों के विवरण की जानकारी देते हुए बताया कि आज हुए चारों मुकाबले में सभी मैच संघर्षपूर्ण रहे सिवनी के लोकल खिलाडिय़ों का स्क्करु में प्रदर्शन निरंतर बेहतर हो रहा है
आज का पहला सेमीफाइनल मुकाबले वेटरन्स वर्ग में ग्रीन सिटी और पटेल 11 के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर ग्रीन सिटी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल 11 ने 104/8 रन बनाये अच्छी बल्लेबाजी करते हुए आरिफ ने 32 रनों की पारी खेली वहीं अच्छी गेंदबाजी करते हुए जुबेर और कलीम ने दो-दो विकेट प्राप्त करें लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू ग्रीन सिटी यह मुकाबला 9 विकेट से जीत गई न्यू ग्रीन सिटी की ओर से राजू ने 61 रनों की पारी खेली और इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने।
आज का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला और ओपन वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शिवनी वॉरियर और नन्नू 11 के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर नन्नू 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में शानदार 200 रन बनाएं नन्नू की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अक्की ने 88 रनों की शानदार पाली खेली उनका साथ देते हुए रवि ने 41 रनों की पारी खेली अच्छी गेंदबाजी करते हुए अंकुश और अमित ने दो-दो विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवनी वारियर 101 रनों से यह मुकाबला हार गई शिवनी वॉरियर की ओर से नितेश और राणा ने 24 24 रनों की पारी खेली अच्छी गेंदबाजी करते हुए सैफी ने चार विकेट प्राप्त किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अक्की रहे
आज का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला वेटरन्स वर्ग में शिवनी बॉयज और गजानन स्पोर्टस के मध्य खेला गया टॉस जीतकर शिवनी बॉयस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए गजानंद ने 10 ओवरों में मात्र 85 रन बना सकी गजानंद की ओर से बंटू तिवारी ने 25 रनों की पारी खेली अच्छी गेंदबाजी करते हुए शहीद ने दो ओवर में मात्र दो रन खर्च कर के दो विकेट प्राप्त करें उनका साथ देते हुए शकील ने 3 विकेट प्राप्त करें लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयज क्लब 7 विकेट से यह मुकाबला जीत गई वॉइस क्लब की ओर से कप्तान आसिफ पटेल ने 49 रनों की पारी खेली और इस मैच के मैन ऑफ द मैच शाहिद सानू रहे
आज का और अंतिम सेमीफाइनल मुकाबला ओपन वर्ग में बिंझावाड़ा और शिवनी बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर शिवनी बॉयस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बिंझावाड़ा ने 10 ओवरों में 130 रन बनाए बिंझावाड़ा की ओर से प्रशांत ने 34 मनीष ने 30 रनों की पारी खेली अच्छी गेंदबाजी करते हुए सिम्मी ने तीन विकेट प्राप्त किए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवनी बॉयज 23 रन से यह मुकाबला हार गई सीवनी बॉयज की ओर से पवन ने 56 रनों की पारी खेली अच्छी गेंदबाजी करते हुए करन ने तीन विकेट के प्राप्त किये इस मैच के मैन ऑफ द मैच हर्षित बर्मन रहे। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी ने फाइनल मैच में पहुंचने की सिवनी के सभी क्रिकेट प्रेमी दर्शको से अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button