सिवनी यशो:- शनिवार 10 फरवरी को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे मच्छरदानी वितरण का शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शनिवार को दोपहर 01:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के ट्रेनिंग सेंटर मे मलेरिया विभाग द्वारा आयोजित कीटनाशक मच्छरदानी (एलएलआईएन) वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य प्रारंभ हुआ इस अवसर श्री राय ने हितग्राहियों को कीटनाशक मच्छदानी प्रदान की और कहा कि मानव स्वास्थ्य के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है । शुभारंभ अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्री राय सहित उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तदोपरांत विधायक श्री राय के करकमलों से हितग्राहियों को कीटनाशक मच्छरदानी का वितरण कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कालेज, तरुण मुनिया टांक संयोजक अटल विचार मंच, सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि, संजय दुबे अध्यक्ष मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, डा. तेजपाल सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डा. व्ही.के. नावकर, डा. पी. सूर्या जी डीजीएमओ, डा. मनीषा सिरसाम, रामजी भलावी डीएमओ सहित कर्मचारी एवं हितग्राहियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
Related Articles
Check Also
Close





