WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

विवाह में विवाद, हुई चाकूबाजी में एक नाबालिग की मौत

सिवनी यशो:- जिले के धूमा थाना अंतर्गत शुक्रवार रात विवाह कार्यक्रम में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक अर्जुन अहिरवार (17) धूमा विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था, जहां उसका विवाह में डांस करने को लेकर 2 नाबालिगों से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत करा दिया था। लेकिन कुछ देर बाद जब खाना खाने के बाद आकाश पंडाल से बाहर निकला तो जिनसे विवाद हुआ था उन नाबालिगो ने अर्जुन को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया जानकारी के अनुसार उसे इतनी बुरी तहर घायल कर किया था कि उसकी अतडिय़ा बाहर निकल आई थी ।

इलाज के दौरान युवक की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद आकाश को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम (postamortam) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया की बीती रात शादी समारोह में किसी बात को लेकर अर्जुन अहिरवार का विवाद जबलपुर से आए युवकों विवाद से हो गया था। इसके बाद 2 नाबालिगों ने चाकू मारकर आकाश को घायल कर दिया। जिसकी आज मौत हो गई। चाकू मारने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!