WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व नपा अध्यक्ष के निवास पहुँचकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से की सौजन्य भेंट

    सिवनी यशो:- केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मंडला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते (Union Minister of State and BJP candidate from Mandla Lok Sabha constituency Faggan Singh Kulaste) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  के नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी (Former Municipality President Rajesh Trivedi) के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट (courtesy call) की । श्री कुलस्ते आज सिवनी के अल्प प्रवास पर पहुँचे थे ।

  राजेश त्रिवेदी के निवास पर इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर, विधायक नरेश दिवाकर पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह पूर्व, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक तेकाम, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, भाजपा उपाध्यक्ष नवल श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, पीयुष दुबे, सिवनी नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम राजपूत, लोकेश त्रिवेदी, युवा मोर्चा के नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े पार्षद विजय गोलू मिश्रा, रविंद्र अग्रवाल, अवधेश पिंकी त्रिवेदी, राजू राय, समीर अग्रवाल, राज ठाकुर, भीम सिंग गुर्जर, राहुल पांडे,अनिल कश्यप,धीरज भोर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । उपस्थित नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दी ।

बड़े बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बना रही -कुलस्ते


श्री कुलस्ते ने भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुये स्पष्ट किया कि भाजपा पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
(Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में बड़े बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बना रही है और देश उन्नति के शिखर पर पहुँचाने की दिशा में भाजपा की यह सरकार तेजी से काम करेंगी । उन्होंने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सभी 29 सीटों पर जीत का दावा करते हुये कहा कि भाजपा के साथ जनता है और प्रदेश की जनता हर बार भाजपा को अधिक देने देने परंपरा के तहत इस बार सभी सीटो पर अधिक मतो से आशीर्वाद दे चुकी है जिसके परिणाम 04 जून को आयेंगे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!