मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा कार्यालय में आज लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

   सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी  (Bharatiya Janata Party) द्वारा आज भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान (honoring democracy fighters) किया जायेगी । उक्ताशय की जानकारी देते हुये भाजपा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस पार्टी (congress party) की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Smt. Indira Gandhi) ने इमरजेंसी (emergency) लगा कर संविधान और लोकतंत्र  (Constitution and democracy) को कुचालने का काम किया था । सारे देश में इमरजेंसी लगाकर तानाशाही (dictatorship) का परिचय दिया था । 25 जून 1975 देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला दिन था उस दिन लोकतंत्र को बचाने के लिये अनेक लोगों ने जेल की यातनाएँ झेली ऐसे व्यक्तियों के कारण आज लोकतंत्र मजबूती से खड़ा है । लोकतंत्र को बचाने के लिये जिन लोगो ने कठोर यातनाओं का सामना किया उनके सम्मान में भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष 25 जून को सम्मान का कार्यक्रम आयोजित करती है और उनके योगदान को नमन करती है ।

भाजपा कार्यालय में आज लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित - Seoni News
उसी परंपरा के अनुसार आज 25 जून मंगलवार को भाजपा के समस्त मंडलों में तथा सिवनी जिला भाजपा कार्यालय बारापत्थर में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता में दोपहर 3:00 बजे लोकतंत्र सेनानियों (lokatantr senaaniyon) के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोकतंत्र सेनानी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल एवं लोकतंत्र सेनानी भाजपा नेता राजेश उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा । जिला भाजपा ने समस्त लोकतंत्र सेनानियों एवं समस्त कार्यकत्र्ताओं से उपस्थिती का आग्रह किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button