WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

शासकीय शालाओं में डी.पी.टी.एवं टी.डी.टीकाकरण 8 अगस्त से शुरू

    सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंग ठाकुर के मार्गदर्शन में 8 अगस्त 2024 से समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शासकीय शालाओं में टी डी टीकाकरण कार्यक्रम का प्रारंभ किया जाना है जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिमजाति कल्याण विभाग के सहयोग से जिले के समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शासकीय शालाओं में टी डी टीका लगाया जावेगा जिसके अंतगर्त जिले के समस्त विकासखंडों में कक्षा 5 से कक्षा 11 तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जावेगा वर्तमान में जिले में कक्षा 5 स कक्षा 11 तक के बच्चों की अनुमानित संख्या 37765 है शालेय टीकाकरण अभियान अंतर्गत समस्त बच्चों का टीकाकरण किया जाना है जिस हेतु 8 अगस्त दिन गुरूवार से प्रारंभ होकर प्रत्येक गुरूवार को टीकाकरण किया जावेगा जब तक कि समस्त बच्चों को टीकाकरण नहीं किया जाता है जिस हेतु प्रत्येक एएनएम, वेक्सीनेटर अपने उपस्वास्थ्य केंद्र में स्थित सभी शासकीय शालाओं में 50 से 60 बच्चों को प्रति एक कार्यदिवस टीकाकरण करे्गीं

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंग ठाकुर ने जिले वासियों से अपील की गई कि कक्षा 5 से 11 तक अध्ययनरत सभी बच्चों को टीकाकरण करायें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!