लाड़ली बहनों को दिया जायेगा रक्षाबंधन उपहार, गरिमय कार्यक्रम आयोजित किये जायें- मुख्यमंत्री
हर घर तिरंगा अभियान को भव्य बनाने, तिरंगा यात्रा, रैली, मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की हितग्राही महिलाओं को हितलाभ वितरण की तैयारियों एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़े प्रदेश शासन के मंत्रीगणों से चर्चा कर सभी कलेक्टरों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित हितलाभ वितरण कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमत्री डॉ. यादव द्वारा सभी जिलों के अधिकारियों को 10 अगस्त को जिला स्तर, विकासखंड, निकायों तथा ग्राम और वार्डवार आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लाड़ली बहनों की उपस्थिति में गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न किए जाए। कार्यक्रम के पूर्व लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर शासन द्वारा 250 रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदाय किए जाने की जानकारी दी जाए तथा कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था भी की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga abhiyan) को लेकर भी अधिकारियों विस्तृत दिशा-निर्देशन दिए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान अंतर्गत प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा, रैली तथा तिरंगा मैराथन जैसी गतिविधि आयोजित कर अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए अधिकतम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉफ्रेंसिंग में विधायक सिवनी दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरन भलावी सहित अन्य जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष की उपस्थिति रही।





