क्राइमव्यापारसिवनीहेल्थ

बड़ी मात्रा में जहरीली शराब निर्माण स्थल पर आबकारी विभाग का छापा

32 क्विंटल महुआ लहान किया नष्ट, सवा तीन लाख की सामग्री बरामद

   सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त शैलेश जैन (Excise Commissioner Shailesh Jain) के मार्गदर्शन में बुधवार 07 अगस्त 2024 को आबकारी विभाग के सिवनी मंडल के वृत्त उत्तर के अंतर्गत कान्हीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम जावना एवं ग्राम बिछुआ के जंगल में संयुक्त दल द्वारा जहरीली हाथ भट्टी शराब के अड्डों पर छापा मारा गया।

    जिसमें लगभग तीन हजार दो सौ किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया है, एवं बीस लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के अंतर्गत दो प्रकरण कायम किये गए है। छापे की कार्यवाही में अवैध कच्ची शराब बनाने की अनेक भट्टियां नष्ट की गई है। बरामद अवैध सामाग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख पच्चीस हजार रूपए हैं। छापे की संयुक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग के सिवनी मंडल के अंतर्गत शहर वृत्त, उत्तर वृत्त एवम् दक्षिण वृत्त का कार्यपालिक स्टॉफ सम्मिलित रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button