देश विदेशधर्मसिवनी

पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी का प्रकटोत्सव 21 अगस्त. को

भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में आचार्य परंपरा का अतुलनीय योगदान 

पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य
स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराजश्री का 66 वाँ वर्धन्ति क्ष् जन्मोत्सव द्व महोत्सव
॥ श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य अवतरणिका महामहोत्सव ॥
गुरोस्तु जन्मदिवसे कुर्यादुत्सवमादरात् ।
विशेषपूजां योगिभ्यो भोजनं तत्पदार्चनम् ।। (श्रीविद्यार्णन तन्त्र)
उक्त विषय के आलोक में कथन है कि – अनन्तश्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज के द्वारा पावन चातुर्मास्य अनुष्ठान अहमदाबाद में सम्पन्न किया जा रहा है।
भारत में आदि शंकराचार्य जी की चतुष्पीठ आचार्य परम्परा के द्वारा किये गए राष्ट्र उत्थान के कार्यों से इस आचार्य परम्परा का बहुत आदरणीय स्थान है। जिस तरह आदि शंकराचार्य जी ने बहत्तर विभिन्न धाराओं में विभक्त कमजोर भारत को एक अद्वैतमत के अन्दर समाहित कर राष्ट्रीय एकता स्थापित कर सुदृढ भारत की नींव रखी वही आज भी भारत की आन्तरिक शक्ति है। इसी एकता की शक्ति से भारत ने म्लेच्छों और अंग्रेजों के शासनकाल में भी भारत का पतन नहीं होने दिया। आज भी जबकि दक्षिण एशिया के देशों श्रीलंका, बंगलादेश, पाकिस्तान में लोकतंत्र का अपमान कर जो अराजकता की स्थिति बनी हुई है उसका कारण उन देशों में धार्मिक नेतृत्व का अभाव ही है। भारत में लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति अनुशासन का एक प्रमुख कारण चतुष्पीठ आचार्य परंपरा के द्वारा किया जाने वाला धार्मिक नेतृत्व भी है। भारत के गाँव – गाँव, घर-घर किंवा सुदूर आदिवासियों के मध्य जाकर जो संदेश हमारे आचार्य देते हैं उनके इस लोककल्याणकारी अवदानों से भारत सदा उनका ऋणी रहेगा ।
उक्त आचार्य परंपरा में पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठ का अप्रतिम स्थान है। वर्तमान में द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज के धार्मिक नेतृत्व में विभिन्न लोकोपकारी प्रकल्प भारत में संचालित हैं। चातुर्मास्य के मध्य में ही आगामी भाद्र. कृ. द्वितीया 21 अगस्त 2024 को पूज्य महाराज श्री के इन्हीं अवदानों का स्मरण करते हुए भारत की सनातनी जनता एवं गुरुभक्तों की उपस्थिति में चातुर्मास्य स्वागत समिति एवं शंकराचार्य शिष्य मण्डल अहमदाबाद के तत्वावधान में उनका 66 वाँ पावन जन्मदिवस समारोह सोत्साह मनाया जाएगा। इस पुण्य-अवसर पर समस्त सनातनी जनता से अनुरोध है पधार कर कृपाप्रसाद से लाभान्वित होकर मानवजीवन को धन्य बनावें ।
।। कार्यक्रम स्थल ।।
शिवानन्द आश्रम, इसरो के सामने, सेटेलाइट रोड, कर्णावती (अहमदाबाद)
समय: षाम 4 बजे से 7 बजे तक

ब्रह्मचारी नारायाणानंद
मंत्री शारदापीठ द्वारका गुजरात

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button