WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में होगा जिला टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन का गठन – नरेंद्र ठाकुर

मध्य प्रदेश टेनिस क्रिकेट की बागडोर संभालेंगे अब्दुल काबिज़ खान

spl  के मंच से टेनिस क्रिकेट का वार्षिक कैलेंडर होगा जारी…

टीम mp  25 सितंबर को नासिक  रवाना होगी..

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में होगा जिला टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन का गठन - नरेंद्र ठाकुर - Seoni News

सिवनी यशो:- भारत के सबसे लोकप्रिय खेल टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन का गठन करने की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं इस बात की जानकारी सिवनी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष और टैनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ मधयप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने दी है ।
नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गत 7 वर्षों से वे समस्त जिले वासियों और खेल प्रेमियों  उनके विशेष सहयोगी अब्दुल काबिज़ खान की  टीम के साथ  गली क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए कार्य कर रहे हैं। 
 सभी के सहयोग से वे और उनकी टीम लगातार टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाडिय़ों को उचित मंच दे रहे हैं। जिसका परिणाम ये मिला है की गली में खेलने वाले क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश टेनिस क्रिकेट की बागडोर संभालेंगे अब्दुल काबिज़ खान

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में होगा जिला टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन का गठन - नरेंद्र ठाकुर - Seoni News

गौरतलब हो की  4 वर्ष पूर्व SPL के संयोजक अब्दुल काबिज़  खान को टेनिस क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष कन्हैया गुर्जर जी और  सचिव मीनाक्षी गिर दौरा मध्य प्रदेश के टेक्निकल टीम का प्रमुख बनाया गया था इसके बाद मध्य प्रदेश के टेनिस क्रिकेट खिलाडिय़ों को लेकर उन्होंने बेहतर कार्य किया और टेनिस क्रिकेट खिलाडिय़ों में ऊर्जा भरी यह उपलब्धि ही होगी कि काबिज़ खान की न्युक्ति के बाद  पिछले तीन वर्षों में एमपी की टीम ने लगातार ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स जो की प्रतिवर्ष भारत के अलग-अलग राज्यों में आयोजित होते हैं में लगातार फाइनल खेलने वाली टीम बनी है।
काबिज़ खान लगातार पिछले 4 वर्षों से मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट टेनिस क्रिकेट खिलाडिय़ों के साथ टीम बनाकर टेनिस क्रिकेट को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं जिसके चलते उन्हें मध्य प्रदेश टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद नियुक्त किया गया है काबिज़ खान की नियुक्ति पर संपूर्ण मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों में उत्साह देखा जा रहा है।
गत दिवस टेनिस क्रिकेट से जुड़े समस्त संभाग और जिलों के समर्थको  की एक असाधारण जूम मीटिंग आयोजित की गई जिसमें समस्त मध्य प्रदेश के 10 संभाग और समस्त जिलों मैं जिला टेनिस क्रिकेट संघ के गठन संबंधित चर्चा की गई। 
चर्चा में मध्य प्रदेश के जूनियर सब जूनियर और सीनियर वर्ग महिला पुरुष के साथ वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई और निर्णय लिया गया कि मध्य भारत की सबसे प्रचलित आयोजन SPL के मंच से 2025 का वार्षिक कैलेंडर और जिला इकाईया की घोषणा की जावेगी।।
नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि  26 सितंबर से नासिक में आयोजित होने वाली आठवीं सीनियर टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप हेतु टीम मध्य प्रदेश की तैयारी अंतिम चरण में है मध्य प्रदेश के अनुभवी और उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की 16 सदस्यीय टीम तैयार की जा रही है जो नासिक भाग लेंगे।।
MP टीम खिलाडिय़ों की सूची 20 सितंबर को जारी होगी…

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!