क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

35हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी 

  छिंदवाड़ा यशो:- जबलपुर लोकायुक्त का छापा 35000 की रिश्वत लेते पटवारी राधेश्याम चौरिया रंगे हाथों गिरफ्तार.सीमांकन,नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में आनंद यादव से मांगे थे 50000 रुपए जिसकी आज पहली किस्त रू. 35000 की रिश्वत पटवारी भवन छिंदवाड़ा में लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। आवेदक चंदन गांव निवासी आनंद यादव से मांगी थी रिश्वत । लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े के नेतृत्व में कार्यवाही अभी जारी है इस कार्यवाही में निरीक्षक एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button