WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

भगवान बिरसा मुंडा भारत भूमि के गौरव है – आलोक

सिवनी 15 नवम्बर…
सिवनी यशो:- आज भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की 150 वीं जयंती का यह पवित्र दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज  और संस्कृति (Tribal society and culture) के हित में जो काम किए, उसके आधार पर उन्हें धरती आबा (earth aba) कहा गया।

उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ( BJP District President Alok Dubey) द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कुरई के ग्राम टुरिया में आयोजित श्रद्धाजंली कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही गई। श्री दुबे ने कहा कि ग्राम टुरिया का यह शहीद स्मारक (Memorial) हमें आदिवासी भाइयों द्वारा देश की आजादी (independence) के लिए दिए गए उनके बलिदान और योगदान (sacrifice and contribution) का सदैव स्मरण करते रहेगा।

श्री दुबे ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा भारत भूमि की संतान थे और वो पूरे देश के गौरव थे। आज देश और प्रदेश के कोने-कोने में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ता जनजातीय गौरव दिवस (ribal pride day) मना रहे हैं तथा भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि श्री आलोक दुबे द्वारा बिरसामुंडा के बलिदान का पुण्य स्मरण करते हुए कहा गया कि, वर्तमान झारखंड के एक दूरस्थ अंचल में आदिवासी समाज में पैदा हुए भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाया था। भगवान बिरसा मुंडा द्वारा देश और जनजातीय समाज के लिए किए गए योगदान इतिहास के पन्नों पर हमेशा दर्ज रहेगा।

श्री दुबे ने कहा कि, तत्कालीन समय में अंग्रेज सरकार जिस तरह से एक धर्म और संस्कृति को भारतीयों पर थोपना चाहती थी, भगवान बिरसा मुंडा ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उसका विरोध शुरू कर दिया था। यही कारण है कि आज जनजातीय समाज के साथ पूरा देश उन्हें भगवान जैसा सम्मान दे रहा है।

श्री दुबे ने कहा कि, देश और समाज के लिए भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किये गए कार्यों को सम्मान देने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ( Prime Minister Shri Narendra Modi ji) ने उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत मध्यप्रदेश से ही हुई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) अपने-अपने स्तर पर जनजातीय हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए प्रयास कर रही हैं।

श्री दुबे ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छिंदवाड़ा और जबलपुर (Chhindwara and Jabalpur) में शंकर शाह, रघुनाथ शाह की स्मृति (Memory of Shankar Shah, Raghunath Shah) में बड़ा स्मारक, संग्रहालय की सौगातें दी है। जनजाति बाहुल्य ब्लाकों में भगवान बिरसा मुंडा जी के स्मृति में वन, उपवन बनाने का प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासी भाई-बहनों का विकास करने का कार्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!