WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

ओपन बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी की समय सारणी

 Seoni 11 December 24
सिवनी यशो:-प्राचार्य शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल (M.P. State Open School Education Board Bhopal) ओपन बोर्ड (open board) द्वारा दिसम्बर 2024 में आयोजित की जाने वाली रूक जाना नहीं, द्वितीय चरण आ अब लौट चले, परम्परागत ओपन, मदरसा बोर्ड (Madrasa Board) कक्षा 10वीं एवं 12वीं तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की स्वाध्यायी परीक्षा (self study test) की समय सारणी बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा 18 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ होगी। संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा की समय सारणी एमपीएसओएस (MPSOS) की वेबसाइट (website) से डाउनलोड कर देख सकते हैं। परीक्षा का समय दोप: 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा संचालन हेतु जिले में कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिये समन्वयक संस्था में ईएफए शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (upper secondary school) में संपर्क कर सकते है।-

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!