WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सोनू यादव को आश्रय स्थल से मिला घर जैसा सहारा

chhindwara 25 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- सोनू यादव छिंदवाड़ा जिले के हर्रई के रहने वाले एक मजदूर हैं, जो दो महीने पहले वे रोजी-रोटी की तलाश में छिंदवाड़ा आए थे। लेकिन शहर में रहने के लिए उनके पास कोई ठिकाना नहीं था। मजदूरी इतनी मिलती थी कि बस पेट भर सकें। रात को वे खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर थे।

एक रात करीब 9 बजे नगर निगम की टीम उनके पास आई और उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित आश्रय स्थल के बारे में बताया। इस आश्रय स्थल में गरीब मजदूरों को रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था है। यहां गर्म कपड़े, शौचालय और ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव की भी सुविधा है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में सिर्फ 5 रुपये में भरपूर भोजन मिलता है।

नगर निगम की टीम की बात सुनकर  सोनू यादव बहुत खुश हुए और वे आश्रय स्थल में रहने के लिए तैयार हो गए। अब वे दिन में मजदूरी करते हैं और शाम को आश्रय स्थल पर आकर आराम करते हैं। उन्हें लगता है कि वे अपने घर में ही हैं। अब उन्हें इस बात की चिंता नहीं रहती कि कोई उनके कमाए हुए पैसे छीन लेगा या ठंड के कारण वे बीमार पड़ जाएंगे। सोनू यादव माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। यह कहानी बताती है कि सरकार की एक योजना गरीब मजदूरों के लिए बड़ा सहारा बन सकती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!