कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी नववर्ष की शुभकामनायें
नव वर्ष पर युवा पीढ़ी करें अपने लक्ष्य का निर्धारण
Chhindwara 31 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले व नगर के समस्त जनमानस को हार्दिक शुभकामनायें दी है। नेताद्वय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नववर्ष का आगमन सभी के जीवन में नई खुशियां व सौगाते लेकर आएं। नववर्ष में सर्वसमाज में प्रेम व भाईचारे बना रहे ताकि एक दूसरे के बीच अपनत्व के सम्बंध बने रहें।
कमलनाथ ने जिले व नगरवासियों को नववर्ष की हृदय से शुभकामनायें दी साथ ही उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नववर्ष जीवन में नई उमंग और उल्लास लेकर आता है। खुशियों के साथ नई चुनौतियां और संघर्ष भी लेकर आता है हमें उन्हें स्वीकार करते हुये अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढऩे का संकल्प भी नववर्ष पर लेना चाहिये।
नकुलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नया साल 2025 में हम नए संकल्प व नई ऊर्जा के साथ चलने को तैयार है। नए साल पर हमें आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक परिवर्तन करने व भविष्य के निर्माण का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने जिले व नगरवासियों को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी इस नए वर्ष पर एक लक्ष्य का निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के लिए संघर्ष करें।





