छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बजट सहित करोड़ों के विकास कार्यों को परिषद ने दी स्वीकृति

Chhindwara 28 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगरपालिका परिषद अमरवाड़ा की बैठक सभाकक्ष में अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति परिषद ने दी । संपन्न बैठक में वर्ष 2025-26 के 57 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई।

   स्वीकृत प्रस्तावों में- वार्ड 06 में दो करोड़ की लागत से तालाब में फ़वारा फुट वे घाट निर्माण सौंदर्यीकरण कराने, एसडीआरएफ़ योजना के अंतर्गत नाला निर्माण कराने, नगर में बड़े सभागार की कमी को देखते हुए विशाल आडिटोरियम हाल निर्माण करने एवम् सार्वजनिक इतवारा बुधवारा पशु बाज़ारो की वार्षिक नीलामी करने के प्रस्ताव पारित किए गए । बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा सभापति- श्रीमती कल्पना साहू श्रीमती संजू सूर्यवंशी श्रीमती नीतू पटेल आरिफ़ शाह विनोद साहू इंडिया राजकुमार बरकड़े अर्पित श्रीवास्तव, पार्षद- श्रीमती सुशीला शर्मा,श्रीमती संतोषी वंस्कार श्रीमती दीपा सूर्यवंशी श्रीमती सुरक्षा जैन राजेश अहरवार सीएमओ रोशन सिंह बॉथम उपयंत्री श्रुति शुक्ला प्रभारी लेखपाल मनोज ठाकुर राजस्व प्रभारी जितेंद्र गौर उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button