भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद व टिफिन पिकनिक का जमुनिया में हुआ आयोजन
लोकसभा की बड़ी जीत के पीछे हर एक छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का परिश्रम है: विवेक बंटी साहू
इस बार के चुनावों की जीत की बधाई के वास्तविक हकदार हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही हैं: शेषराव यादव
Chhindwara 07 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा शुक्रवार को छिंदवाड़ा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सारना मंडल के ग्राम जमुनिया में कार्यकर्ता संवाद एवं टिफिन पिकनिक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात उनके सामने रखी। संवाद उपरान्त सभी ने अपने साथ टिफिन में लाए भोजन को आपस में मिल बांटकर खाए।
कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि इस लोकसभा की बड़ी जीत के पीछे हर एक छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा और अथक परिश्रम से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा से विपरीत परिस्थिति में काम करते आए हैं और इस बार के चुनावों की जीत की बधाई के वास्तविक हकदार हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही हैं।
उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा से उपलब्ध रहा हूं और हमेशा रहूंगा। श्री यादव ने कहा कि संगठित कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति है जिसे विरोधी कई बार तोडऩे का असफल प्रयास करते हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ता बंधु जब विपरीत परिस्थितियों में नहीं डिगे, अब तो नगर से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किले की वो चट्टान हैं जिन्हें कोई तूफान एक इंच भी नहीं हिला सकता है। श्री यादव ने कहा कि अब हमें अपने आपस की सभी मतभेदों को भूलकर आपसी सामंजस्य से पार्टी को और मजबूत करना है और अभी से अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाना है। इस कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित छिंदवाड़ा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी 6 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बी एल ए, महामंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।


