मंडला में हॉक फोर्स की नक्सलियों से मुठभेड एक नक्सली ढेर
अंधेरा का फायदा उठाकर अन्य भागे जंगल में, सर्चिंग जारी
Mandla 09 March 2025
मंडला यशो:- मंडला – बालाघाट सीमा के चिमटा फारेस्ट कैंप में रविवार को हॉक फोर्स एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है । अंधेरा होने के कारण नक्सली जंगल में भाग गये हाँक फोर्स की सर्चिंग जारी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ रविवार को दोपहर से प्रारंभ हुई जो देर शाम तक चलते रही। नक्सली के मारे जाने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा की गयी है । उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इस वजह से सुरक्षाबल मृत नक्सली के शव तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि दूर से शव दिखाई दे रहा है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अंधेरा होने के बाद भी जारी है। इलाके में और नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका के चलते पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है।
नक्सली जंगल में भागे, फोर्स की सर्चिंग जारी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खटिया मोर्चा के जंगलों में हॉक फोर्स की टीम सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने गुट ने हॉक फोर्स की टीम पर फायरिंग प्रारंभ कर दी। हॉक फोर्स टीम के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। हॉक फोर्स की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हॉक फोर्स द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। नक्सली जंगलों में भाग गए है और हॉक फोर्स के जवान उनकी तलाश में लगे हुए हैं।
यहाँ बता दें मंडला में नक्सलियों की गतिविधियाँ पहले से है पहले में नक्सलियों से मुठभेड़ हो चुकी है जिसमें एक महिला नक्सली सहित दो नक्सलियों को मंडला में मारा जा चुका है ।





