छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सभी विभागों में शीघ्र लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली

कलेक्टर ने ली समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक

Chhindwara 10 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत  अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर  के.सी.बोपचे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ सहित खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश- बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाए ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

प्रधानमंत्री फल उद्यान योजना के लाभार्थियों को शीघ्र मिले लाभ- बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फल उद्यान योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को फल उत्पादन के लिये आर्थिक सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।
पधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश- कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लक्षित लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़े:-  गलत के लिये मुखरता से आबाज उठायें -कलेक्टर

राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए कुर्की की कार्रवाई के निर्देश- बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व वसूली को बढ़ाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को कुर्की के माध्यम से बकाया राशि की वसूली करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि राजस्व संग्रहण में वृद्धि हो सके।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में अधिक आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश- कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत युवाओं को सरकारी कार्यालयों में कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और दक्षता में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़े:- कोमल है कमजोर नही इसकी एक झलक जन अभियान परिषद में दिखाई दी आज- अनुराग पांडे

सभी विभागों में शीघ्र लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली- बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी विभागों में शीघ्र ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी, जिससे नागरिकों को सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी। बैठक में समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, सीएम हाउस, सीपीग्राम, जनसुनवाई, न्यायालय के लंबित प्रकरणों, लंबित पेंशन प्रकरणों एवं विभिन्न विभागों से संबंधित अंतर्विभागीय विषयों की भी समीक्षा की और शीघ्र अपेक्षित कार्यवाही के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़े:- कलेक्टर ने एफ आई आर दर्ज करने के दिये निर्देश, पीएम आवास योजना में गड़बडी पर मिलेगा दंड

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button