भीषण आग से गेहूँ की फसल जलकर हुई खाक
Seoni 15 March 2025
सिवनी यशो:- बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदग्वार में शनिवार दोपहर के समय ग्राम के निवासी स्वर्गीय सुखलाल मालवी के खेत में अचानक भीषण आग लग जाने से गेहूं की खड़ी फ़सल जल गई ।
स्व. सुखलाल मालवी की पत्नी श्रीमती गौरा बाई एवं उनके पुत्र राहुल मालवी के द्वारा बताया गया कि लगभग दोपहर 1 से 1:30 बजे के आसपास उनके खेत में लगी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग जाने से दो ढाई एकड़ की पूरी खड़ी फसल जल गई, इसके चलते उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ग्राम वासियों के द्वारा बहुत मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं जा पाया जा सका। जैसे तैसे ग्रामवासियों की सूझबूझ के साथ आस-पास की लगी फसल को बचा लिया गया, लेकिन राहुल मालवी की फसल लगभग पूरी तरह से जल गई। किसानों ने प्रशासन से आग्रह है कि ऐसे मामलों में जल्द ही संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करके किसान राहुल मालवी को सहयोग प्रदान किया जाए।



