सिवनीदेश विदेशमध्यप्रदेश

सिवनी का गौरव: आकाश शर्मा को पंजाब के राज्यपाल ने प्रदान की बीए एलएलबी डिग्री

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली के दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान

सिवनी / प्रतिभा ने बढ़ाया जिले का मान

Seoni 15 November 2025

सिवनी यशो:- जिले के पुलिस विभाग की विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक संतोष शर्मा के पुत्र आकाश शर्मा ने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली (पंजाब) में अध्ययनरत रहते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन कर सिवनी का नाम गौरवान्वित किया है।

दीक्षांत समारोह में बीए एलएलबी डिग्री प्राप्त कर आकाश शर्मा ने सिवनी का गौरव बढ़ाया
सिवनी के आकाश शर्मा को पंजाब के राज्यपाल ने दी बीए एलएलबी की डिग्री

राज्यपाल गुलाबचंद्र कटारिया ने प्रदान की उपाधि

वर्ष 2019–2024 बैच के विधि स्नातकों के 10वें दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद्र कटारिया द्वारा आकाश शर्मा को बीए एलएलबी की डिग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्टता और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें आकाश भी शामिल रहे।

परिवार और जिले का बढ़ाया मान

विशेष उल्लेखनीय है कि आकाश अपने परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
उनकी सफलता ने न केवल परिवार, बल्कि संस्था और पूरे सिवनी जिले का मान बढ़ाया है।

शुभकामनाओं का क्रम जारी

आकाश शर्मा को इस उपलब्धि पर इष्ट-मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए हार्दिक बधाई दी है।

https://punjabrajbhavan.gov.in/home/speechesDetails/NDYw

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button