मध्यप्रदेशसिवनी
भरत यादव ने संभाला सचिव जनसंपर्क का पदभार, विभागीय कार्यों की ली जानकारी
भरत यादव ने संभाला सचिव जनसंपर्क विभाग का पदभार
Bhopal 15 October 2026
भोपाल यशो:- भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री भरत यादव ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन में सचिव, जनसंपर्क विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप सचिव श्री कैलाश बुन्देला ने नवागत सचिव श्री यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
सचिव श्री भरत यादव ने विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।



