छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

9 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

सिवनी यशो:- देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “मेरी माटी मेरा देश अभियान” संपूर्ण देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पंच प्राण की भावनाओं के साथ अमृत काल की ओर बढऩे के लिये पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक नई युग की शुरूआत को चिन्हित करने के लिये स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों और शहीदों को याद करना है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर या किसी उपयुक्त स्थान पर स्मारक स्थापित कर उन सभी बहादुरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना है। अमृत सरोवर के आस-पास जहां भी संभव हो 75 पेड़ लगाये जायेंगे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देश की रक्षा करनें वालों का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया जायेगा। यह कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक चलेगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिलें में कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान अंतर्गत विकासखंडवार एवं नगरीय निकायवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों का चयन किया जाकर शीलाफलक स्थापित किए जाने के स्थल का चयन किया जा चुका है। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने मंगलवार 8 अगस्त को अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अभियान अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के गरिमा पूर्ण आयोजन के लिए निर्देशित किया है।
इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जन-जन तक देशभक्ति की भावना के प्रसार के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का मैदानी स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीईओ जिला पंचायत श्री पंवार नवजीवन विजय, सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button