WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान नफरत फैला रही है – आलोक

विपक्षी गठबंधन के उदयनिधि स्टालिन ने कहा सनातन को समाप्त करेंगे : भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने की निंदा कहा कांग्रेस हिन्दुत्व की विरोधी

सिवनी यशो:- विपक्षी गठबंधन इंडिया (ढ्ढ.हृ.ष्ठ.ढ्ढ.्र) की दो सबसे बड़ी पार्टियों डीएमके और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बेटे सनातन धर्म को ख़त्म करने की बात कर रहे हैं । कांग्रेस की कथित मुहब्बत की दुकान में सनातन धर्म के लिये कोई जगह नहीं है और राहुल गांधी की इस मुहब्बत की दुकान में सनातन धर्म के प्रति घृणा का जो भाव है उसकी अभिव्यक्ति तमिलनायडू के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन जैसे नेताओं के माध्यम से हो रही है जो सनातन धर्म को खत्म करने की कसमे खा रहे है । स्टालिन जैसे सनातन विरोधी नेताओं और कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता को भारत की जतना पहचानती है उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे । उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने तमिलनायडू के मंत्री एवं विपक्षी गठबंधन के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को समाप्त करने वाले बयान की निंदा करते हुये प्रेस को जारी विज्ञाप्ति के माध्यम से कही ।
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी के माध्यम से जारी विज्ञप्ति में श्री दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान की बात करते थे क्या आपकी मोहब्बत की दुकान में सनातन धर्म के खिलाफ, हिंदुत्व के खिलाफ इतनी घृणा भरी है? इतना जहर भरा हुआ है । गठनबंधन के माध्यम से नफरत जहर फैलाने के लिये कांग्रेस पूरे देश में सक्रिय हो गयी है । सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर विपक्षी गठनबंधन देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है । साहस है तो किसी दूसरे के खिलाफ के बोले सनातनी सहिष्णु होते है इसलिये कुछ भी बोल दिया जाता है अन्य किसी धर्म के खिलाफ स्टालिन के बोला होता तो अभी तक सिर कलम हो जाता है ।
श्री दुबे ने कहा कि यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा, सब मिट गए जहाँ से। अब तक मगर है बाक़ी, नाम-ओ-निशाँ हमारा। सनातन था, है और रहेगा। सनातन को समाप्त करने के लिए कई लोग आए। दुनिया की कई ताकते आईं। शक, हूण, मुगल आए, लेकिन सनातन को कोई खत्म नहीं कर पाया। उदयनिधि स्टालिन जैसे लोगो की औकात नहीं कि वे सनातन को खत्म कर सके ।
श्री दुबे ने कहा कि ये सनातन धर्म है। जो वसुधैव कुटुंबकम् का उद्घोष करता है। ये सनातन धर्म है जो केवल इंसान में ही नहीं प्राणियों में सद्भावना की बात करता है। जो केवल अपनी ही नहीं विश्व के कल्याण की कामना करता है। इसे खत्म करने की सोचने वाले समाप्त हो जायेगे परंतु सनातन धर्म को कोई समाप्त नहीं कर सकता । श्री दुबे ने कहा कि जहाँ भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिये लगातार प्रयास कर रही है और सनातन धर्म के आधारभूत सिद्धांतो के माध्यम से भारत को परम वैभव पर ले जाने के प्रयास कर रही है वहीं विपक्षी गठनबंधन भारत के नेताओं द्वारा सनातन धर्म के विरोध के माध्यम से सत्ता की राह तलाशी जा रही है जो देश के बहुसंख्यक हिन्दु समाज के लिये हितकर नहीं है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!