सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ प्रदेश में जीत हासिल करेगी और 2003 के इतिहास को दोहराएगी । भ्रष्टाचार, भय और भ्रम फैलाने वाले कांग्रेस के थके चहेरे के सामने ऊर्जा से भरे हुये भाजपा के कमल को खिलाने के लिये उत्साहित कार्यकत्र्ता पूरी तहर तैयार और कांग्रेस को धूल चटाने में कोई कसर नहीं रखेंगे । इस आशय के बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सिवनी जिला मुख्यालय में अपने अल्प प्रवास के दौरान उपस्थित स्नेहीजनों और शुभचिंतको से सौजन्य भेंट के दौरान कही ।
केंद्रीय मंत्री श्री पटेल को भाजपा नेतृत्व ने नरसिंगपुर से विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशी बनाया है । प्रत्याशी बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये श्री पटेल नरसिंहपुर से टिकट देने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. और कहा कि बीजेपी ने मुझे पहली बार अपनी जन्म भूमि नरसिंहपुर से प्रत्याशी बनाया है यह मेरे लिये प्रसन्नता की बात है । उन्होंने कहा कि मेरे लिये विधानसभा चुनाव लडऩा पहला अनुभव है ।
श्री पटेल ने कहा कि पार्टी ने ऐसे सांसदों को प्रत्याशी बनाया गया है जो चार से पांच बार के सांसद रह चुके हैं और पार्टी जो भूमिका तय करती है उसे वो पार्टी का श्रेष्ठ फैसला मानते हैं ।
श्री पटेल ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेती है वह श्रेष्ठ होते है मुझे विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला भी बहुत सोच समझ कर लिया गया होगा हम पार्टी के कार्यकत्र्ता है नेतृत्व के निर्देशों का पालन करना हमारा कर्तव्य है । मुख्यमंत्री के लिये इस बार कोई चेहरा नहीं होने की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी की अपनी रणनीति होती है इस बार देश के पाँच राज्यों में हाल ही होने वाले चुनाव के लिये पार्टी ने निर्धारित किया है कि मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नही होगा चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा ।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. प्रहलाद पटेल ने कहा कि हमारी लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस बौखला गई है. अभी तो तीन सूची आई हैं. आगे आने वाली लिस्ट और चौंकाने वाली होगी। उन्होंने कहा की बीजेपी ने दूसरी सूची में अनुभवी चेहरों को मौका दिया है, जो स्वागत योग्य फैसला है ।
श्री पटेल अपने अल्प प्रवास के दौरान सिवनी में भाजपा नेता नरेन्द्र टांक के निवास पर पहुँचे थे जहां उनके शुभचिंतकों ने उनसे सौजन्य भेंट की । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल, ओम प्रकाश तिवारी, सुरेश भांगरे सहित अनेक भाजपा के नेता और कार्यकत्र्ता सहित कुछ पत्रकार भी उपस्थित रहे ।





