छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनी

लखनादौन जिला बनाए जाने की मांग से छपारावासी असहमत

 कहा हमें लखनादौन के साथ नहीं रहना
छपारा नगर वासियों द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

छपारा यशो:- आगामी विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लगातार नए-नए जिलो को बनाया जा रहा है या यूं कहें कि स्वीकृति प्रदान की जा रही है, इसी के चलते छपारा नगर से उत्तर दिशा में स्थित लखनादौन वासियों द्वारा भी इस मौके को अवसर समझ कर भांजने के चलते अपनी पुरानी जिला बनाओ मांग का जिन्न फिर बाहर लेकर आए है।
वही इनके द्वारा प्रस्तावित जिले का जो नक्शा सोशल मीडिया और अन्य बैनर पोस्टर के माध्यम से वायरल किया जा रहा है उसमें घंसौर, धनोरा, लखनादौन,धूमा और छपारा विकासखंड को भी शामिल किया गया है, जिसको लेकर छपारा विकासखंड के नागरिकों ने अपना विरोध ज्ञापन के माध्यम से जताया हैं।
बुधवार 27 सितंबर को महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन भोपाल को सौंपे गए ज्ञापन में छपारा विकासखंड के निवासियों ने कहा कि वर्तमान समय में लखनादौन जिला बनाओ समिति द्वारा प्रस्तावित नक्शे में संपूर्ण छपारा विकासखंड को जोड़कर जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है, उक्त मांग से हम छपारा विकासखंड के निवासियों को को लखनादौन में जोड़े जाने पर आपत्ति है, चूंकि भविष्य में लखनादौन को यदि जिला घोषित किया जाता है तो छपारा विकासखंड को शामिल न रखा जावे इस संबंध में हम सभी छपारा विकासखंड वासियों की मांग है कि हम सभी सिवनी जिले में ही जुड़े रहना चाहते हैं क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से छपारा विकासखंड के लिए लखनादौन विपरीत दिशा में पड़ता है तथा छपारा वासियों के लिए बहुत असुविधा का विषय उत्पन्न होगा साथ ही छपारा विकासखंड के लोगों को अपने समस्त शासकीय दस्तावेजों में जिला परिवर्तन करने के लिए भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा अत: हम सभी विकासखंड के निवासी लखनादौन जिला बनाओ अभियान में शामिल नहीं है और लखनादौन को जिला बनाए जाने पर छपारा को शामिल न किया जावे इस बाबत का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम सोप कर अपना विरोध दर्ज किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button