
सिवनी यशो:- रविवार 01 अक्टूबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वच्छता दिवस के अवसर पर भाजयुमो एवं नगरपालिका के कार्यक्रमों मे सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। सिवनी नगर मे स्थित प्राचीन मठ मंदिर परिसर मे प्रात: 09:30 बजे से भाजयुमो द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मे विधायक श्री राय ने सांसद डा. ढालसिंह बिसेन के साथ सहभागिता कर मठ मंदिर परिसर व तालाब के घाटों पर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर गजानंद पंचेश्वर महामंत्री जिला भाजपा, अभिषेक दुबे भाजपा नगर अध्यक्ष, संजय पप्पू सोनी उत्तर मंडल अध्यक्ष, निरंजन मिश्र, संजू मिश्रा, पार्वती जंघेला, संजय खंडाईत, मयूर दुबे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राजू यादव पार्षद, गोलू पंडित पार्षद, ओमप्रकाश गोलू शर्मा , राजेंद्र परते, दीपक सेन, अंकित चौरसिया, गगन विश्वकर्मा, शैलेंद्र नामदेव, राजेंद्र यादव, बादल बैन, शुभम राजपूत, तुलेश डहरवाल, ऋषभ चौरसिया नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, भुनेश कुल्हाड़े उत्तर मंडल अध्यक्ष, अनीता राठौर, अंश सोनी, रौनक अग्रवाल, शीनू तिवारी , अजय गहलोद, खुश अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, खुशाल ठाकुर सहित बडी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन नगरपालिका परिषद सिवनी द्वारा मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अव्हान पर आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम “एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए” अंतर्गत प्लाग रन मे सांसद डा ढालसिंह बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, पार्षदगणों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ शामिल हुए, तथा नगरपालिका चौक से शुक्रवारी गांधी चौक तक सभी के साथ मिलकर सफाई किया। इस दौरान विधायक श्री राय ने मठ परिसर मे सशस्त्र पुलिस बल के जवानों से मांगों के संबंध मे ज्ञापन प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रमों के पूर्व श्री राय ने सर्किट हाउस पहुंचकर केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्टेट इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्री शैतान सिंह पाल से मुलाकात किया तथा शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।



