सिवनी यशो:- दिनांक 25.10.2023को पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी के अरी (बफर) परिक्षेत्र के कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा वनगश्ती के दौरान बीट मोहगांव के वनकक्ष आर.एफ.217 में एक मानव पैर का हिस्सा व समीप में एक साड़ी एवं गले में पहने जाने वाला आभूषण (मंगलसूत्र) पडा दिखाई दिया। क्षेत्र के आसपास तलाशी के दौरान शरीर के अन्य भाग एवं वन्यप्राणी बाघ के पदचिन्ह एवं वन्यप्राणी बाघ द्वारा महिला को घसीटने के निशान मौके पर दिखाई दिये। चूंकि वनक्षेत्र के समीप के गांव रमपुरी की एक महिला जिनका नाम श्रीमति जयवंती पन्द्रे पति टेकचंद पन्द्रे उम्र लगभग55 वर्ष साकिन रमपुरी] तहसील कुरई] जिला सिवनी था दिनांक 21.10.2023 से लापता थी एवं जिसकी तलाश वन विभाग एवं ग्रामीणों द्वारा विगत 03 दिनों से की जा रही थी, उक्त महिला के होने के संदेह के आधार पर गुमशुदा महिला जयवंती पन्द्रे के परिवार वालों को सूचना देकर मौका स्थल पर बुलाया गया। महिला के पुत्र अशोक पन्द्रे एवं पति टेकचंद पन्द्रे ने मौका स्थल पर पड़े मानवीय शरीर के अवशेषों एवं पास में पड़ी साड़ी व गले में पहने जाने वाले आभूषण (मंगलसूत्र) को वन] पुलिस एवं राजस्व तथा मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पहचानकर मृतक की शिनाख्त श्रीमति जयवंती पन्द्रे पति टेकचंद पन्द्रेृ के रूप में की।
घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप संचालक]पेंच टाइगर रिजर्व]सिवनी के द्वारा मृतक महिला के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों को 800000/- शब्दों् मेंआठ लाख रूपये का जनहानि क्षतिपूर्ती मुआवजा राशि का चैक सौंपा गया।
वनक्षेत्र से लगे गांवों में लगातार मुनादी करवाई जा रही है एवं ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि जंगल के अंदर अकेले न जाये एवं आवश्यक होने पर जंगल में शोरगुल करते हुए चलें] बाघ या अन्य हिसंक वन्यप्राणी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।



