छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एग्जिट पोलो की चर्चा के बाद अब एग्जिट रिजल्ट का बेसब्री से इतंजार

सिवनी यशो:-आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका सभी को बेताबी से इंतजार था और जिसको लेकर पिछले 17 नवंबर से चौक चौराहों पर अटकले लगायी जाती रही और अपने अपने दांवे ठोंके जाते रहे । 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान हुआ था जिसकी मतगणना आज होगी । सिवनी जिला मुख्यालय में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पाँलीटेक्रिक कालेज में प्रात: 8:00 बजे मतगणना काम प्रारंभ होगा जहाँ जिले की चार विधानसभाओं के 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा । इस फैसले के इंतजार में भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशियों सहित, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के दिल की धडकऩें बढ़ गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से पोस्टल बेलेट व साढ़े आठ बजे से ईवीएम प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना शुरू कर देंगी। करीब दो से तीन घंटे में यह स्पष्ट रूझान आने प्रारंभ हो जायेंगे कि कौन पांच साल के लिए विधायक बनेगा। दोपहर करीब दो बजे तक परिणाम आने की संभावना है। लम्बे समय से दिन रात एक किए हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम भी देखने को मिलेगा। इस बार के चुनाव परिणामों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चुनावी परिणाम अपने अनुकूल आने के लिए सभी दलों के प्रत्याशी, समर्थक और कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। समर्थक कार्यकर्ता ऊपर वाले से प्रार्थना व दुआ कर परिणाम अपने पक्ष में ही देखना चाहते हैं। कई कार्यकर्ताओं ने तो मन्नतें भी ले रखी है व कई तो प्रतिदिन मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं।
आज आने वाले परिणामों से पूरी तहर आशांवित कुछ प्रत्याशियों ने भारी जश्र की तैयारी की है । एग्जिट पोलो के आने के बाद भाजपा के कार्यकत्र्ताओं में उत्साह है परंतु उन्हें भी एग्जिट रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है । कांग्रेस के कार्यकत्र्ता एग्जिट पोलों की अपेक्षा एग्जिट रिजल्ट आने पर कांग्रेस की स्थिती बेहतर रहने की मंशा जता रहे है । जीत के प्रति आत्मविश्वास से भरे हुये समर्थक जीत का जमकर जश्र मनाने के लिये तैयारियों में जुटे हुये है ।
यहाँ बता दें कि सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं के परिणाम चाहे जो हो परंतु सभी प्रकार के परिणाम ऐतिहासिक होने के साथ कई मिथको को तोडऩे वाले होंगे । मतगणना के लिये जहाँ प्रशानिक तैयारियाँ को प्रशासन के आला अधिकारी अंतिम रूप से दे रहे थे वहीं सभी राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को मतगणना की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा था । विशेष तौर पर भाजपा एवं कांग्रेस के मतगणना एजेंटों को विशेष तौर पर राजनैतिक दलों के नेताओं ने सावधानी पूर्वक मतगणना के कार्य को संपन्न करने की समझाईश दी है ।
सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं को लेकर कांग्रेस एवं भाजपा के समर्थक अपनी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आशांवित है । विधानसभाओं के परिणाम को लेकर चाहे जो दांवे किये जाये परंतु स्पष्ट पर तौर पर हर विधानसभा में भाजपा एवं कांगे्रेस के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button