छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सशस्त्र सेना झन्डा दिवस के अवसर पर सैनिकों के बलिदानों को किया गया याद

सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए जुटाई गई धनराशि
सिवनी यशो:- 07 दिसम्बर सैनिकों के बलिदान को समर्पित सशस्त्र सेना झन्डा दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम गुरूवार 07 दिसम्बर 2023 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास (से.नि.) एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन किया गया। तत्पश्चात कर्नल दास ने कलेक्टर श्री सिंघल को सशस्त्र सेना झन्डा दिवस का बैच लगाया। कार्यक्रम को संबोधित कर कलेक्टर श्री सिंघल ने उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में दान देकर सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए अधिकतम धनराशि जुटाने की अपील की, जिससे सैनिकों एवं परिजनों के लिये शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर क्रियांवयन किया जा सके।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक नंदश्याम सिंह चौहान एवं समस्त स्टाफ द्वारा सशस्त्र सेना झन्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह उपस्थित कर्मचारियों को भेंट किया गया। सशस्त्र सेना झन्डा दिवस 07 दिसम्बर 2023 के अवसर पर कार्यालय कलेक्टर परिसर तथा शहर के कुछ स्थानों से एन.सी.सी. के छत्रों द्वारा संग्रहित राशी कुल 27770/- रूपये प्राप्त हुई हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button