सिवनी यशो: – हाल ही में संपन्न हुए बरघाट विधानसभा के चुनाव मैं पराजित हुए कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन काकोडिय़ा की शिकायत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सिवनी के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चंदेल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
चूंकि मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं इसलिए मेरा इस संबंध में कहना है कि श्री काकोडिय़ा जी अपने कृत्यों की वजह से हारे हैं। इसमें श्री चंदेल का कोई दोष नहीं है। बल्कि श्री मोहन चंदेल ने ग्राम कलबोड़ी आकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा किया था एवं कांग्रेस पार्टी यानी कि अर्जुन काकोडिय़ा को जीताने हेतु आग्रह किया था एवं अपनी ओर से कुछ सहयोग भी प्रदान किया था। मगर ऐसा कहा जाता है कि आज के दौर में भलाई का जमाना नहीं रहा यहां पर यही बात चरितार्थ हो रही है।
अपने इस वक्तव्य के माध्यम से मेरा काकुडिय़ा जी को कहना है कि वह आत्म चिंतन करें एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से यह कहना है कि श्री चंदेल का निष्कासन अविलंब निरस्त किया जावे।




